आईसीसी टूर्नामेंट में सर्वाधिक रन बनाने वाले 5 भारतीय बल्लेबाज

नई दिल्ली, 14 मार्च: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब जीतकर इतिहास रचा है. टीम इंडिया ने अब तक कुल 8 आईसीसी ट्रॉफी जीती हैं. आइए जानते हैं उन 5 भारतीय बल्लेबाजों के नाम, जिन्होंने सीमित ओवर के आईसीसी टूर्नामेंट के एक संस्करण में सर्वाधिक रन बनाए हैं.

विराट कोहली: सीमित ओवर के आईसीसी टूर्नामेंट के एक संस्करण में भारत की ओर से सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज विराट कोहली हैं. कोहली ने 2023 में खेले गए वनडे विश्व कप में 11 मुकाबलों में 765 रन बनाए. इस दौरान उन्होंने 3 शतक और 6 अर्धशतक लगाए. एक वनडे विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड भी कोहली के नाम है.

सचिन तेंदुलकर: साल 2003 में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप में सचिन तेंदुलकर का प्रदर्शन शानदार रहा. उन्होंने 11 मुकाबलों में 61 की औसत से 673 रन बनाए. इस वर्ल्ड कप में सचिन ने 1 शतक और 6 अर्धशतक बनाए. हालांकि, फाइनल में भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा.

रोहित शर्मा: साल 2019 में खेले गए एकदिवसीय विश्व कप में रोहित शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन किया. उन्होंने 9 मुकाबलों में 81 की औसत से 648 रन बनाए, जिसमें 5 शतक और 1 अर्धशतक शामिल हैं. इंग्लैंड में खेले गए इस वर्ल्ड कप में भारत को सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ हार मिली.

सचिन तेंदुलकर: साल 1996 के वनडे वर्ल्ड कप में सचिन ने 7 मुकाबलों में 87 की औसत से 523 रन बनाए. उन्होंने इस टूर्नामेंट में 2 शतक और 3 अर्धशतक लगाए.

सचिन तेंदुलकर: साल 2011 में एमएस धोनी की कप्तानी में भारत ने 28 साल का सूखा खत्म करते हुए वनडे वर्ल्ड कप जीता. इस विश्व कप में सचिन ने 9 मुकाबलों में 53 की औसत से 482 रन बनाए और भारत के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बने.

एसएम/एबीएम

Leave a Comment