अजित पवार के बेटे की वीएसआर उड़ानों पर रोक लगाने की मांग

मुंबई, 2 मार्च: महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के बेटे जय पवार ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, “मैंने अपने पिता को खो दिया है… यह पीड़ा जिंदगी भर मेरे साथ रहेगी.”

इस वीडियो में वीएसआर के मालिक रोहित सिंह को मुख्य पायलट की सीट पर उड़ान के दौरान सोते हुए दिखाया गया है. आसमान में ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती. यह एक गंभीर और चौंकाने वाला मामला है.

जय पवार ने डीजीसीए से मांग की है कि इस मामले में तुरंत सख्त कार्रवाई की जाए. उन्होंने कहा कि जब तक पूरी जांच नहीं हो जाती, वीएसआर की सभी उड़ानों को तुरंत ग्राउंड किया जाए और रोहित सिंह को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. यह एक बेटे की आर्त पुकार है, मेरे पिता और हर यात्री की सुरक्षा के लिए.

इससे पहले, डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के चार प्लेन को ग्राउंड कर दिया था. यह निर्णय 28 जनवरी को महाराष्ट्र के बारामती में हुए लियरजेट 45 क्रैश के बाद लिया गया था, जिसमें प्रदेश के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई थी.

डीजीसीए ने कहा कि 28 जनवरी को बारामती में लियरजेट 45 एयरक्राफ्ट के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद, उन्होंने स्पेशल सेफ्टी ऑडिट का आदेश दिया. ऑडिट टीम ने एयरवर्दीनेस, एयर सेफ्टी और फ्लाइट ऑपरेशन में कई नियमों के उल्लंघन की पहचान की.

बयान में कहा गया कि नियमों का पालन न करने और मेंटेनेंस में कमियों के कारण, वीटी-वीआरए, वीटी-वीआरएस, वीटी-वीआरवी और वीटी-टीआरआई रजिस्ट्रेशन वाले लियरजेट 40/45 एयरक्राफ्ट को ग्राउंड किया गया है.

डीजीसीए ने आगे कहा कि वीएसआर वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड को कमी रिपोर्टिंग फॉर्म जारी किए गए हैं, ताकि नॉन-कम्प्लायंस पर रूट कॉज़ एनालिसिस जमा किया जा सके.

Leave a Comment