अभिषेक शर्मा की फॉर्म पर अनिल कुंबले की चिंता

नई दिल्ली, 2 मार्च: भारतीय क्रिकेट टीम ने टी20 विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में जगह बना ली है. संजू सैमसन की विस्फोटक 97 रन की पारी के चलते भारतीय टीम ने रविवार को वेस्टइंडीज को कोलकाता में हराया. हालांकि, टीम इंडिया की चिंता सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा की फॉर्म है, जो पूरे टूर्नामेंट में अब तक एक अर्धशतक ही बना सके हैं.

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान अनिल कुंबले ने ईएसपीएनक्रिकइंफो पर बात करते हुए कहा, “अभिषेक का दिमाग इस समय थोड़ा उलझा हुआ लग रहा है और उनमें आत्मविश्वास की कमी है. आप चाहते हैं कि दूसरे दबाव कम करें. इंडिया ने अच्छा किया है. जब इंडिया जीत गया है, तो वह कहेगा कि मुझे योगदान देना होगा.”

हालांकि, कुंबले ने यह भी कहा कि अभिषेक को सेमीफाइनल के लिए टीम से बाहर नहीं किया जाना चाहिए.

अभिषेक शर्मा इस समय टी20 फॉर्मेट के नंबर 1 बल्लेबाज हैं, लेकिन यह विश्व कप उनके लिए निराशाजनक साबित हुआ है. लगातार तीन पारियों में शून्य पर आउट होने वाले अभिषेक ने जिम्बाब्वे के खिलाफ अर्धशतक लगाया था, लेकिन वेस्टइंडीज के खिलाफ हुए अहम मैच में वे मात्र 10 रन बनाकर आउट हो गए.

भारतीय टीम को सेमीफाइनल में अच्छा प्रदर्शन करना है और जीत हासिल करते हुए फाइनल में जगह बनानी है, तो अभिषेक को सेमीफाइनल में अच्छी और बड़ी पारी खेलनी होगी.

विश्व कप से पहले बीमार हुए अभिषेक अपने पुराने फॉर्म को ढूंढ रहे हैं. बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज ने 44 मैचों की 43 पारियों में 2 शतक और 9 अर्धशतक की मदद से 1,377 रन बनाए हैं. उनका स्ट्राइक रेट 189.40 रहा है. अभिषेक का सर्वाधिक स्कोर 135 है, जो इस फॉर्मेट में किसी भी भारतीय बल्लेबाज का सर्वाधिक है.

Leave a Comment