असम चुनाव 2026: टीएमसी ने 17 सीटों पर उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की

गुवाहाटी, 21 मार्च: असम विधानसभा चुनाव 2026 के लिए राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं. ऑल इंडिया तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने असम प्रदेश में अपनी पहली उम्मीदवारों की सूची जारी की है. यह घोषणा पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई है.

टीएमसी ने कुल 17 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें विभिन्न जिलों और आरक्षित सीटों से प्रत्याशी शामिल हैं. कोकराझार जिले की बाओखुंगरी सीट (ए.सी. 4) से उदंगस्री नरजरारी, धुबरी जिले की बिलासीपारा (ए.सी. 10) से मोमिननुर इस्लाम, गोलपारा जिले की जलेस्वर (ए.सी. 12) से आरिफ अख्तर अहमद, बोंगईगांव जिले की अभयापुरी (ए.सी. 16) से कौशिक रंजन दास और बजाली जिले की बजाली (ए.सी. 26) से कल्याणी कलिता को प्रत्याशी बनाया गया है.

इसके अलावा, पार्टी ने कामरूप जिले की चमरिया (ए.सी. 27) से दुलु अहमद, कामरूप जिले की बोको-चायगांव (एसटी) (ए.सी. 28) से भोगलाल राभा, नलबाड़ी जिले की बारखेत्री (ए.सी. 38) से अमीरुल इस्लाम, तमुलपुर जिले की गोरेस्वर (एसटी) (ए.सी. 44) से राजन चौहान और दररांग जिले की मंगलदाई (ए.सी. 50) से हरे कृष्णा डेका को मैदान में उतारा है.

टीएमसी ने धेमाजी जिले की धेमाजी (एसटी) (ए.सी. 78) से नरेंद्र कुमार पाव, तिनसुकिया जिले की डिगबोई (ए.सी. 84) से जितेन नाग और मकुम (ए.सी. 85) से दिलीप मोरान, कछार जिले की उद्धारबंद (ए.सी. 115) से तपस दास, कटिगोराह (ए.सी. 116) से फजलुर रहमान लस्कर और सोनाई (ए.सी. 119) से शाहजहां लस्कर पर भरोसा जताया है.

यह पहली सूची है, जिसमें पार्टी ने विभिन्न क्षेत्रों, खासकर ब्रह्मपुत्र घाटी, बोडोलैंड क्षेत्र और दक्षिणी असम (बराक घाटी) में मजबूत दावेदारी पेश की है. कई उम्मीदवार स्थानीय मुद्दों और समुदायों के प्रतिनिधित्व पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं. असम टीएमसी ने सभी उम्मीदवारों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि वे जनता की सेवा के लिए आगे बढ़ें. पार्टी का लक्ष्य असम में भाजपा और कांग्रेस के अलावा तीसरा विकल्प पेश करना है, विशेषकर उन क्षेत्रों में जहां जातीय और भाषाई विविधता अधिक है.

Leave a Comment