पीएम मोदी पर विश्वास, भारत में मुश्किलें नहीं होंगी: चिराग पासवान

नई दिल्ली, 24 मार्च: मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध का प्रभाव भारतीय राजनीति पर भी पड़ रहा है. पीएम मोदी ने सदन में अपने संबोधन में देशवासियों को बताया कि भारत इस स्थिति से निपटने के लिए क्या तैयारियां कर रहा है. वहीं, विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने विदेश नीति को लेकर सरकार पर सवाल उठाए.

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि विपक्ष को इस समय एकता दिखानी चाहिए. उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में किसी भी प्रकार की मुश्किल नहीं आएगी.”

चिराग पासवान ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि मौजूदा वैश्विक स्थिति को देखते हुए एकता जरूरी है. उन्होंने कहा, “जब सरकार देश का नेतृत्व कर रही है, तब यह राजनीति करने का समय नहीं है. पीएम मोदी ने हर मुद्दे पर आत्मनिर्भरता का संदेश दिया है. अगर विपक्ष केवल आरोप लगाता रहेगा, तो यह लोकतंत्र के लिए गलत है. हम हर स्थिति के लिए तैयार हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि मौजूदा सरकार किसी भी मुश्किल को उत्पन्न नहीं होने देगी. पीएम मोदी का मूलमंत्र है कि हमें हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनना होगा. उन्होंने राज्यसभा में विस्तार से बताया कि सरकार ने क्या कदम उठाए हैं.

केंद्रीय राज्यमंत्री बीएल वर्मा ने कहा कि पीएम मोदी ने राज्यसभा में युद्ध के कारण उत्पन्न स्थिति पर चर्चा की. उन्होंने डीजल, पेट्रोल, कुकिंग गैस और उर्वरकों पर पड़ने वाले प्रभावों का उल्लेख किया. उन्होंने कहा कि कोविड जैसी स्थिति में भी भारत ने विजय प्राप्त की है.

वर्मा ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें पीएम मोदी का सम्मान करना चाहिए. उन्होंने कहा कि मिडिल ईस्ट युद्ध से दुनिया की स्थिति और भारत की स्थिति को समझना आवश्यक है.

भाजपा सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि विपक्ष के नेता सदन में अनुपस्थित थे, फिर भी उन्होंने बयान दिए. उन्होंने कहा कि संकट अभी भी मिडिल ईस्ट में बरकरार है और पीएम ने देश को आश्वस्त किया है.

शिवसेना सांसद मिलिंद देवड़ा ने कहा कि उनकी पार्टी केंद्र सरकार के साथ मजबूती से खड़ी है और पीएम मोदी का धन्यवाद करते हैं कि उन्होंने जनता को भरोसा दिलाया है.

Leave a Comment