कांग्रेस की आइडियोलॉजी को देश अच्छी तरह जानता है: दिलीप जायसवाल

पटना, 23 फरवरी: एआई समिट पर प्रधानमंत्री मोदी के कांग्रेस के खिलाफ दिए गए बयान पर बिहार सरकार के मंत्री दिलीप जायसवाल ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन अस्वीकार्य था.

मंत्री दिलीप जायसवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा है कि राहुल गांधी जैसी देश विरोधी ताकतें लगातार देश को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस पहले ही एक्सपोज हो चुकी है और उनकी आइडियोलॉजी और माइंडसेट देश में अच्छी तरह से जानी जाती है.

उन्होंने राजद नेता तेजस्वी यादव को सलाह दी कि उन्हें पहले एआई को समझना होगा. जब वे इसे समझेंगे, तभी वे कुछ कह सकेंगे.

दिलीप जायसवाल ने कहा कि यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए प्रदर्शन के मद्देनजर, सरकार और सुरक्षा एजेंसियां ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए लगातार प्रयास कर रही हैं. वे सुनिश्चित कर रही हैं कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए.

पीएम मोदी के बयान पर आरएलएम विधायक माधव आनंद ने कहा कि कांग्रेस की स्थिति सभी को पता है. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं में आस्था नहीं है. इसी तरह की स्थिति तेजस्वी यादव की भी है.

माधव आनंद ने 8 संदिग्धों की गिरफ्तारी पर कहा कि पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है. उन्होंने कहा कि घुसपैठियों को रोकने के लिए गृह मंत्री की योजनाओं का समर्थन किया जाएगा.

बिहार में कानून व्यवस्था पर माधव आनंद ने कहा कि लॉ एंड ऑर्डर पूरी तरह से मजबूत है. कुछ घटनाएं होती हैं, लेकिन सरकार इन पर काबू पाने के लिए प्रतिबद्ध है.

Leave a Comment