डोनाल्ड ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को शर्मनाक बताया, 10% अतिरिक्त टैरिफ की दी चेतावनी

वाशिंगटन, 21 फरवरी: अमेरिकी Supreme Court द्वारा टैरिफ पर रोक लगाए जाने के बाद, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पहले बयान में इसे शर्मनाक बताया. उन्होंने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि कुछ लोग अमेरिका को लूट रहे हैं और ऐसे लोग लंबे समय तक खुश नहीं रह पाएंगे. ट्रंप ने अतिरिक्त टैरिफ लगाने की धमकी भी दी.

ट्रंप ने कोर्ट के फैसले को निराशाजनक बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसे निर्णय की उम्मीद नहीं थी. उन्होंने कहा कि Supreme Court का निर्णय बेहद निराशाजनक है और उन्हें कुछ न्यायाधीशों पर शर्म आती है, क्योंकि वे देश के हित में सही निर्णय लेने का साहस नहीं दिखा रहे हैं.

उन्होंने यह भी कहा कि अदालत विदेशी हितों और एक छोटे राजनीतिक आंदोलन से प्रभावित हो गई है. ट्रंप ने अपने चुनावी जीत का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने भारी बहुमत से जीत हासिल की, बावजूद इसके कि चुनाव में धांधली हुई थी.

ट्रंप ने कहा कि ये लोग घमंडी और अज्ञानी हैं, और उन्हें लगता है कि कुछ जज उनसे डरते हैं. उन्होंने कहा कि यह मामला आर्थिक राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए बहुत महत्वपूर्ण है.

उन्होंने आगे कहा कि कोर्ट विदेशी हितों के सामने झुक गया है और अमेरिका के पास टैरिफ के और भी विकल्प हैं. उनका लक्ष्य अमेरिका को फिर से महान बनाना है. ट्रंप ने कहा कि कोर्ट के फैसले से उनकी ताकत और बढ़ी है और अब वे और अधिक सख्त कदम उठाएंगे.

ज्ञात हो कि अमेरिकी Supreme Court ने हाल ही में ट्रंप के टैरिफ को रद्द कर दिया था. कोर्ट ने कहा कि 1977 के इमरजेंसी कानून के तहत उनके पास भारत समेत अन्य देशों पर बड़े आयात शुल्‍क लगाने का अधिकार नहीं है.

Leave a Comment