
वॉशिंगटन, फरवरी 24: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कॉलेज फुटबॉल पॉडकास्ट पर एक बड़े इंटरव्यू में खेल के नए नियमों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की है. उन्होंने सरकार में हायरिंग के फैसले, वफादारी और नेतृत्व पर भी चर्चा की.
19 फरवरी को जॉर्जिया के रोम में द वर्सिटी रेस्टोरेंट में जोश पैट के साथ बातचीत करते हुए ट्रंप ने कहा कि वह नए किकऑफ नियम से खुश नहीं हैं. उन्होंने कहा, “यह बहुत बुरा है. मुझे इसे देखना पसंद नहीं है. फुटबॉल में बहुत सी चीजें मुझे पसंद नहीं आतीं. यह नया किकऑफ नियम खेल की शान को खत्म कर देता है.”
ट्रंप ने किकऑफ को “गेम की शुरुआत” और “एक अहम चीज” बताते हुए कहा, “यह एनएफएल के लिए बहुत बुरा है. मुझे उम्मीद है कि कॉलेज फुटबॉल इस नियम को नहीं अपनाएगा.”
जब ट्रंप से पूछा गया कि वह कौन से मैच अटेंड करते हैं, तो उन्होंने कहा कि वह कुछ खिलाड़ियों और टीमों को फॉलो करते हैं. उन्होंने जॉर्जिया टीम और उनके क्वार्टरबैक गनर की तारीफ की.
ट्रंप ने कॉलेज फुटबॉल के बड़े नामों जैसे कोच निक सबन और अर्बन मेयर के साथ अपनी बातचीत के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा, “हम राजनीति पर बात कर रहे होते हैं. वे जानना चाहते हैं कि ईरान के साथ क्या हो रहा है.”
लीडरशिप पर बात करते हुए ट्रंप ने कहा कि अनुभव ने उनके पहले और बाद के कार्यकाल के बीच अप्रोच को आकार दिया है. उन्होंने कहा, “पहले कार्यकाल में मैंने ऐसा पहले कभी नहीं किया था. अब हमारे पास एक जबरदस्त कैबिनेट है.”
– शुभम/एमएस