उदयपुर (Udaipur). अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा – मेवाड़ के प्रवक्ता रणवीर सिंह जोलावास ने बताया कि क्षत्रिय महासभा के संभाग प्रभारी शक्ति सिंह करोही के पैतृक निवास पर पारिवारिक कार्यक्रम के रूप में जिला – प्रमुख ममता कंवर पंवार तथा समाज के नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का अभिनंदन और स्वागत – सम्मान महासभा के पदाधिकारियों ने किया.
सम्मान समारोह में जिला प्रमुख का संगीता चौहान कोठारिया, महिला कार्यकारिणी अध्यक्ष ज्योत्सना झाला, वित्त मंत्री डिम्पल कँवर कृष्णावत, डॉ. प्रकाश पंवार, सुमित्रा चौहान ने जिला प्रमुख ममता कंवर पंवार को चुनरी, माल्यार्पण, उपरणा, बेच तथा स्मृति चिन्ह प्रदान कर स्वागत – सम्मान किया. सम्मान के क्रम में कुराबड़ के पंचायत समिति सदस्य नवल सिंह जी चुंडावत – जुड़, रेलमंगरा से उपप्रधान आदित्य प्रताप सिंह चौहान – कोटड़ी, बम्बोरा से जिला – परिषद सदस्य मदन सिंह कृष्णावत, जिला प्रमुख के पिता व भाजपा – उदयपुर (Udaipur) देहात अध्यक्ष भंवर सिंह पंवार का मेवाड़ी पाग व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाए प्रेषित करी.
कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्या प्रचारिणी सभा के सचिव महेंद्र सिंह आगरिया ने की. कार्यक्रम में क्षत्रिय महासभा जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह रलावता, राजस्थानी मोट्यार परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर (doctor) शिवदान सिंह जोलावास, उदयपुर (Udaipur) नर्सिंग एसोसिएशन के अध्यक्ष सत्यवीर सिंह तंवर, उदयपुर (Udaipur) गाइड एसोसिएशन के अध्यक्ष रणविजय सिंह पंवार, भाजापा किसान मोर्चा उपाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह जी शेखावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह पहल, बजरंग सेना प्रमुख कमलेन्द्र सिंह पंवार, उपमंत्री भानु प्रताप सिंह थाणा, खेल मंत्री नाहर सिंह झाला, सत्यपाल सिंह जी डोडिया, अजित सिंह जी खींची, शैलेन्द्र सिंह राणावत, प्रताप सिंह राजावत, घनश्याम सिंह शक्तावत, चेतन सिंह मालपुर, चंद्रवीर सिंह बम्बोरा, मोर्यप्रताप सिंह राणावत, दिव्यराज सिंह राठौड़, आदि मौजूद रहे.
स्वागत भाषण महासभा के जिलाध्यक्ष यादवेन्द्र सिंह रलावता ने तथा धन्यवाद महासभा के महामंत्री हेमेन्द्र सिंह जी दवाणा ने दिया. कार्यक्रम का सफल संचालन रणवीर सिंह जी जोलावास ने किया.