
मनोज जारंगे पाटिल ने कहा हड़ताल जारी रहेगी
Mumbai , 11 सितंबर . Chief Minister एकनाथ शिंदे ने Monday को मराठा नेता मनोज जारंगे पाटिल से भूख हड़ताल वापस लेने की अपील की है. लेकिन मनोज जारंगे पाटिल ने Chief Minister एकनाथ शिंदे की अपील को दरकिनार रखते हुए अपना अनशन जारी रखने का निर्णय लिया है.
जानकारी के अनुसार Chief Minister एकनाथ शिंदे ने Monday को सह्याद्री गेस्ट हाउस पर सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इस बैठक के बाद Chief Minister ने मराठा आंदोलन के लिए भूख हड़ताल कर रहे मराठा क्रांति मोर्चा के मनोज जारंगे पाटिल को उनका आंदोलन वापस लेने की अपील की गई. Chief Minister एकनाथ शिंदे ने कहा कि State government अब तक जालना में लाठीचार्ज करने वाले तीन Police अधिकारियों को निलंबित कर दिया है. State government इस मामले में छानबीन कर रही है और मराठा समुदाय को आरक्षण दिलाने के लिए प्रयास कर रही है. इस मामले की चर्चा सर्वदलीय बैठक में हुई और सभी दलों ने मनोज जारंगे पाटिल को भूख हड़ताल वापस लेने की अपील की है. इसलिए मनोज जारंगे पाटिल को अपना आंदोलन वापस ले लेना चाहिए. लेकिन मनोज जारंगे पाटिल ने कहा कि वे अपना आंदोलन जारी रखेंगे.
/प्रभात
