
New Delhi, 18 सितंबर . Karnataka के होयसला मंदिरों के पवित्र समूहों को Monday को यूनेस्को की विरासत सूची में शामिल कर लिया गया. बीते Sunday को ही West Bengal के शांति निकेतन को यूनेस्को ने विरासत सूची में शामिल किया था. पिछले साल जनवरी में भारत ने यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची के लिए होयसला के पवित्र मंदिरों के समूहों को नामित किया था. इसी के साथ विश्व विरासत सूची में भारत के विरासत की संख्या बढ़कर 42 हो गई है.
संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक 12 वीं -13 वीं शताब्दी में निर्मित और बेलूर, हैलेबिड और सोमनाथपुरा के तीन होयसला मंदिर का समूह है. होयसला कला एवं साहित्य के संरक्षक माने जाते होयसल राजवंश की यह राजधानी थी. यूनेस्को की विश्व धरोहर सूची को तय करने की 45वीं विश्व धरोहर समिति की बैठक रियाद, सऊदी अरब में आयोजित की जा रही है. होयसला के पवित्र मंदिरों के समूह को विश्व धरोहर के रूप में अपनाने का निर्णय 21 देशों की समिति द्वारा लिया गया, जिसमें अर्जेंटीना, बेल्जियम, बुल्गारिया, मिस्र, इथियोपिया, ग्रीस, भारत, इटली, जापान, माली, मेक्सिको, नाइजीरिया, ओमान, कतर, रूसी संघ, रवांडा, सेंट विंसेंट, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका, थाईलैंड और जाम्बिया शामिल हैं. भारत वर्तमान में अपने चौथे कार्यकाल (2021-25) के लिए समिति का सदस्य है.
उल्लेखनीय है कि भारत के पास कुल मिलाकर 42 विश्व धरोहर हैं, जिसमें 34 सांस्कृतिक, 7 प्राकृतिक और 1 मिश्रित संपत्ति शामिल है. वर्तमान में विश्व में 42 विश्व धरोहर के साथ भारत का छठा स्थान है.
/ विजयलक्ष्मी/जितेन्द्र
