



-देश की राजनीति में महिलाओं का कद बढ़ेगा, महिलाएं सशक्त होंगी
Varanasi , 19 सितम्बर . नए संसद भवन में पहले दिन Tuesday को नारी शक्ति वंदन अधिनियम (महिला आरक्षण विधेयक) Lok Sabha में पेश हो गया. विधेयक को लेकर महिलाओं में उत्साह है. नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत कर स्वदेशी जागरण मंच काशी महानगर की संयोजिका कविता मालवीय ने कहा कि देश और प्रदेश की राजनीति में महिलाओं का कद बढ़ेगा. सशक्त होने के साथ उनके सपनों को भी उड़ान मिलेगी.
कविता मालवीय ने कहा कि महिला सांसदों की संख्या भी बढ़ेगी. Lok Sabha की 545 सीटों में से लगभग 180 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित होंगी. इसी तरह राज्यसभा के 246 सीटों में 82 पर महिलाओं की भागीदारी होगी. ‘नारीशक्ति वंदन विधेयक’ से महिलाओं में नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी. कविता मालवीय ने कहा कि सियासत में महिलाओें की भागीदारी से मतदान प्रतिशत भी बढ़ जायेगा. महिला केंद्रित योजनाओं की संख्या भी बढ़ेगी. पुरातत्व वेत्ता डॉ माधुरी शर्मा ने भी नारी शक्ति वंदन अधिनियम का स्वागत किया और कहा कि इससे महिलाएं सशक्त होने के साथ देश के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगी.
एलआईसी का कार्य करने वाली जाह्नवी सिंह ने कहा कि महिलाओं को अधिकार मिलेगा, महिलाएं सशक्त होंगी तो देश के उत्थान में भागीदारी भी बढ़ेगी.
इनर व्हील स्वर्ण मंजरी की अध्यक्ष मोनिका पांडेय ने कहा कि मोदी सरकार महिला नेतृत्व, विकास की बात करती है.
/श्रीधर/आकाश
