राष्ट्रपति मुर्मू आज सुबह करेंगी गणमान्य लोगों से मुलाकात, इसके बाद रवाना होंगी दिल्ली

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज गणमान्य लोगों से मुलाकात के बाद दिल्ली होंगी रवाना

रांची, 26 मई . राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू तीन दिन के झारखंड दौरे के आखिरी दिन आज (शुक्रवार (Friday)) सुबह गणमान्य लोगों से मुलाकात करेंगी. इसके बाद पूर्वाह्न 11:10 बजे विशेष विमान से दिल्ली रवाना होंगी.

राष्ट्रपति ने 25 मई को देवघर में पूजा करने के साथ अपने दौरे की शुरुआत की थी. उन्होंने रांची (Ranchi) में नवनिर्मित झारखंड हाई कोर्ट भवन का उद्घाटन किया था. दूसरे दिन बिरसा मुंडा कॉलेज में आयोजित महिला स्वयं सहायता सम्मेलन में 25 हजार महिलाओं से संवाद कर शाम चार बजे नामकुम में भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (ट्रिपल आईटी) के दूसरे दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं थी. देर शाम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में राजभवन में आयोजित सम्मान कार्यक्रम में मुख्यमंत्री (Chief Minister) हेमन्त सोरेन शामिल हुए थे.

  धमतरी-तीन पंचायतों में आम चुनाव व कई पंचायतों में होगा उपचुनाव

/ वंदना

न्‍यूज अच्‍छी लगी हो तो कृपया शेयर जरूर करें

Check Also

स्थानांतरण, अवकाश सहित कर्मचारी की हर सुविधा का ध्यान रखेगा मानव सम्पदा पोर्टल : मुख्यमंत्री

-मुख्यमंत्री (Chief Minister) ने की पोर्टल के कार्यप्रणाली की समीक्षा, उपयोगिता बढ़ाने को दिए दिशा-निर्देश …