
नई दिल्ली, 9 मार्च: टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को फाइनल में 96 रनों से हराकर टी20 वर्ल्ड कप 2026 का खिताब अपने नाम किया. सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने रिकॉर्ड तीसरी बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी जीती. आइए जानते हैं उन भारतीय खिलाड़ियों के नाम, जिन्होंने इस प्रतिष्ठित खिताब को दो बार जीता है.
सूर्यकुमार यादव: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया को चैंपियन बनाने वाले सूर्यकुमार यादव 2024 में भी टीम का हिस्सा थे. रोहित शर्मा की अगुवाई में उन्होंने बल्ले से महत्वपूर्ण योगदान दिया था.
जसप्रीत बुमराह: बुमराह ने 2024 के बाद 2026 में भी टीम इंडिया को चैंपियन बनाने में अहम भूमिका निभाई. फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्होंने केवल 15 रन देकर 4 विकेट लिए.
शिवम दुबे: शिवम दुबे भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो लगातार दूसरी बार चैंपियन टीम का हिस्सा बने. उन्होंने 2024 में बल्ले और गेंद दोनों से योगदान दिया था.
हार्दिक पांड्या: हार्दिक ने 2024 के फाइनल में अपनी गेंदबाजी से टीम को चैंपियन बनाया और अब वह भी दो बार टी20 विश्व कप की ट्रॉफी उठाने वाले खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं.
अक्षर पटेल: ऑलराउंडर अक्षर पटेल भी उन खिलाड़ियों में हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है. वह 2024 और 2026 में चैंपियन टीम का हिस्सा रहे.
अर्शदीप सिंह: अर्शदीप ने अपनी गेंदबाजी से 2024 और 2026 में टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई.
मोहम्मद सिराज: सिराज भी उन खिलाड़ियों में शामिल हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप की ट्रॉफी को दो बार जीता है. वह 2024 और 2026 में चैंपियन टीम का हिस्सा रहे.
संजू सैमसन: संजू ने 2026 में टीम को चैंपियन बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और वह 2024 की चैंपियन टीम का भी हिस्सा थे.
कुलदीप यादव: कुलदीप भी उन खिलाड़ियों में से एक हैं, जिन्होंने टी20 विश्व कप के खिताब को दो बार जीता है, हालांकि 2026 में उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला.
–
एसएम/आरएसजी