मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली, 17 मार्च: देश के पूर्व रक्षा मंत्री और गोवा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित कई भाजपा नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. उन्होंने कहा कि पर्रिकर की विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि. एक कट्टर राष्ट्रवादी और विनम्र इंसान, पर्रिकर का जीवन और राष्ट्र के प्रति उनका योगदान सदैव याद रखा जाएगा. उनकी विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी.”

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा, “कर्तव्यनिष्ठा, राष्ट्रसेवा और सादगी के आदर्श प्रतीक पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने राजनीति में शुचिता, प्रशासन में पारदर्शिता और राष्ट्रसेवा में समर्पण की मिसाल स्थापित की.”

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने लिखा, “भारतीय राजनीति के अनमोल रत्न, पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर नमन! उनकी सादगी और बेदाग छवि ने भारतीय राजनीति में शुचिता के नए मानक स्थापित किए.”

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने लिखा, “पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि. उन्होंने अनुशासन और परिश्रम के साथ देश की सेवा की.”

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने लिखा, “सादगी और शुचिता की प्रतिमूर्ति, पूर्व केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें कोटि-कोटि नमन. उनके योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता.”

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने लिखा, “शुचिता, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्श प्रतिमान, पूर्व रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि.”

Leave a Comment