
नई दिल्ली, 12 मार्च: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अब तक 18 सीजन हो चुके हैं. इस दौरान फैंस ने कई शानदार चौके-छक्के देखे हैं. आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में, जिनके नाम पर सबसे अधिक आईपीएल शतक हैं.
विराट कोहली (8 शतक): इस दिग्गज ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) के लिए 267 मैच खेले. उन्होंने 39.54 की औसत से 8,661 रन बनाए. इस दौरान कोहली ने 8 शतक और 63 अर्धशतक लगाए. उनके नाम 291 छक्के और 771 चौके भी हैं.
जोस बटलर (7 शतक): इंग्लिश क्रिकेटर ने 2016 से अब तक 121 आईपीएल मैच खेले. उन्होंने 40 की औसत से 4,120 रन बनाए. बटलर के बल्ले से 185 छक्के और 407 चौके निकले हैं. उन्होंने 7 शतक और 24 अर्धशतक भी बनाए हैं.
क्रिस गेल (6 शतक): वेस्टइंडीज के इस दिग्गज ने 2009 से 2021 के बीच 142 मैच खेले. उन्होंने 39.72 की औसत से 4,965 रन बनाए. गेल ने 6 शतक और 31 अर्धशतक लगाए. 2013 में आरसीबी के लिए खेलते हुए उन्होंने पुणे वॉरियर्स के खिलाफ 175 रन की नाबाद पारी खेली, जो आईपीएल की सबसे बड़ी पारी है.
केएल राहुल (5 शतक): इस खिलाड़ी ने 145 मैचों में 46.21 की औसत से 5,222 रन बनाए. उनके नाम 5 शतक और 40 अर्धशतक हैं. उन्होंने 208 छक्के और 452 चौके भी लगाए हैं.
शुभमन गिल, शेन वॉटसन और डेविड वॉर्नर (4 शतक): गिल ने 118 मैचों में 39.44 की औसत से 3,866 रन बनाए हैं. वहीं, वॉटसन ने 145 मैचों में 30.99 की औसत से 3,874 रन बनाए. वॉर्नर ने 184 मैचों में 40.52 की औसत से 6,565 रन जुटाए हैं. इन तीनों के नाम पर 4-4 शतक दर्ज हैं.