
नई दिल्ली, 8 मार्च: पश्चिम बंगाल के दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के प्रोटोकॉल में हुई लापरवाही पर राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस पर सांसद पप्पू यादव ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.
पूर्णिया से निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने समाचार एजेंसी से बातचीत करते हुए कहा, “मैं यह नहीं कह सकता कि हालात कैसे हैं, लेकिन अगर राष्ट्रपति मुर्मु ने ऐसा महसूस किया तो मैं उनसे क्षमा मागूंगा. अन्य जगहों पर क्या होता है, मुझे नहीं पता.”
उन्होंने आगे कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को कितनी इज्जत दी जाती है, यह महत्वपूर्ण है. जब इस देश में संघीय व्यवस्था खत्म हो गई है, तो एक ही व्यक्ति का प्रोटोकॉल बचा है. भारत का संविधान सर्वोच्च है, और अगर किसी ने कानून व्यवस्था के साथ गलत किया है, तो उस पर कार्रवाई होनी चाहिए.”
लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी केरल के दौरे पर थे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री पिन्नाराई विजयन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए. इसके बाद सीपीआई नेता ने राहुल गांधी को भाजपा की ‘बी’ टीम बताया, जिसे पप्पू यादव ने निराधार कहा.
उन्होंने कहा, “देश के कई राज्यों में विचारधारा की लड़ाई चल रही है. राहुल गांधी ने किसी पार्टी के बारे में नहीं कहा. अगर मुख्यमंत्री पर भ्रष्टाचार का आरोप है, तो उस पर बात होनी चाहिए. अगर कांग्रेस को लगता है कि भाजपा उनके खिलाफ कुछ कर रही है, तो उन्हें Supreme Court जाना चाहिए.”
बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने को लेकर हो रहे विरोध पर पप्पू यादव ने कहा, “बिहार की जनता के हित में नीतीश कुमार का राज्यसभा जाना उचित नहीं है.”
–