
नई दिल्ली, फरवरी 23: सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर आया है. हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) ने फ्रेशर्स और अनुभवी पेशेवरों के लिए विभिन्न पदों पर भर्ती का एक आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किया है.
एचपीसीएल में आवेदन प्रक्रिया 25 फरवरी से शुरू होगी और अंतिम तिथि 25 मार्च निर्धारित की गई है. योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर आवेदन लिंक सक्रिय होने के बाद से निर्धारित तिथि तक आवेदन कर सकेंगे.
भर्ती के लिए जिन पदों पर आवेदन मांगे गए हैं, उनमें ग्रेजुएट इंजीनियर, डिप्लोमा इंजीनियर, क्वालिटी कंट्रोल, फायर एंड सेफ्टी, फाइनेंस, ह्यूमन रिसोर्स, इंफॉर्मेशन सिस्टम, हिंदी ऑफिसर, जूनियर एग्जीक्यूटिव, असिस्टेंट, सेफ्टी ऑफिसर, सेल्स, एचआर लीगल, बायोफ्यूल, साइबर सिक्योरिटी, कंपनी सिक्योरिटी, प्रोजेक्ट्स, पैटरोकेमिकल्स, एचएसएसई, सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन और ल्यूब ऑपरेशन शामिल हैं.
इन पदों के लिए विस्तृत नोटिफिकेशन आवेदन शुरू होने के दिन आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा. उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित डिग्री/डिप्लोमा/पेशेवर योग्यता होनी चाहिए. इसके साथ ही, अन्य निर्धारित पात्रता भी आवश्यक है.
आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को सबसे पहले एचपीसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा. होम पेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करें. इसके बाद एक नया पृष्ठ खुलेगा, जहां लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सब्मिट करें. फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को भरें. सभी आवश्यक दस्तावेज, फोटो और सिग्नेचर को सही आकार और फॉन्ट में अपलोड करें. अपने वर्ग के अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान करें. अंत में, फॉर्म सब्मिट करें और उसका प्रिंट आउट अवश्य निकाल लें.