होली के पर्व पर राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली, 4 मार्च: देश में रंगों और खुशियों का त्योहार होली पूरे उत्साह के साथ मनाया जा रहा है. हर ओर मस्ती और उल्लास का माहौल है. इस अवसर पर लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “रंगों और मोहब्बत के पर्व होली की आप सभी को हार्दिक शुभकामनाएं. होली के रंग आपके जीवन को नई आशाओं, उमंगों और अनगिनत खुशियों से भर दें.”

प्रियंका गांधी ने भी शुभकामनाएं देते हुए कहा, “उमंग, उत्साह, उल्लास, मिठास एवं बंधुत्व के रंगों से भरे इस महापर्व होली की हार्दिक शुभकामनाएं. होली अपने परिवार, दोस्तों और समाज के साथ प्रेम से गले लगाने का अवसर है. सभी को गले लगाइए और खुशियां बांटिए. सब देशवासियों के लिए होली शुभ हो!”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, “होली हमारे बहुरंगी, बहु-सांस्कृतिक समाज की आत्मा को अभिव्यक्त करने वाला पर्व है. यह विविधताओं में एकता, आपसी सद्भाव और भाईचारे की परंपरा का उत्सव है, जो सदियों से हमारी सभ्यता की पहचान रही है.”

उन्होंने आगे कहा, “दूरियों को मिटाने वाले इस उल्लासपूर्ण अवसर पर आप सभी को होली की हार्दिक शुभकामनाएं. आपका जीवन सदैव खुशियों के रंगों से भरा रहे.”

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने भी होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा, “रंगों का यह त्योहार आपके जीवन में खुशियां, प्रेम और नई ऊर्जा भर दे. आप सभी का जीवन सुख, शांति और समृद्धि से भरा हो.” समाजवादी पार्टी के नेता शिवपाल सिंह यादव ने भी देशवासियों को होली की शुभकामनाएं दी हैं.

Leave a Comment