आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक सहमति की आवश्यकता: वैसिलियोस मिखाइल

नई दिल्ली, 19 फरवरी: इंडिया-एआई इम्पैक्ट समिट 2026 में भाग लेने के लिए दुनिया भर से लोग भारत आ रहे हैं. विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ इस समिट में आकर आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) से संबंधित अपने अनुभव साझा कर रहे हैं. यह समिट ग्लोबल साउथ में पहली बार आयोजित की जा रही है.

इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026 के डिजिटल ट्रांसफॉर्मेशन की डिलीवरी यूनिट के प्रमुख मोहम्मद डियाबी ने कहा, “एआई एक वैश्विक पहल है जिसमें अफ्रीकी देशों को शामिल होने की आवश्यकता है. हमें यह समझना होगा कि हम अपने देश के विभिन्न क्षेत्रों, जैसे कृषि और स्वास्थ्य, में एआई का उपयोग कैसे कर सकते हैं. इसलिए हम यहां इस क्षेत्र में बड़े नवाचारों को देखने आए हैं और सभी स्टेकहोल्डर्स के साथ साझेदारी कैसे कर सकते हैं.”

क्रोएशिया गणराज्य के दूतावास में राजनीतिक काउंसलर ब्रानिमिर फार्कस ने कहा, “इस समिट में प्रधानमंत्री मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने महत्वपूर्ण बातें कही हैं. यह इस बारे में है कि हम आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग कैसे करते हैं और इसे हमारी सभ्यता के विकास में कैसे शामिल करते हैं.”

ग्रीस के डिजिटल गवर्नेंस मंत्रालय के वैसिलियोस मिखाइल करकात्जूनिस ने कहा, “यह इवेंट बहुत महत्वपूर्ण है और यह सराहनीय है कि भारत ने इसे आयोजित किया है. राष्ट्रपति मैक्रों ने इसे एक आवश्यक पहल बताया है. हमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर वैश्विक सहमति बनाने की आवश्यकता है. हमें यह तय करना होगा कि हम इसे मानवता के समर्थन में कैसे विकसित करना चाहते हैं.”

ग्रीस के प्रधानमंत्री के ऑफिस में डिजिटल नीति और एआई सलाहकार वासिलिस कौटसौम्पास ने कहा, “हम ग्रीक डेलीगेशन का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और हमने समावेशी एआई के लिए जबरदस्त समर्थन देखा है. इसका मतलब है कि किसी को भी पीछे नहीं रहना चाहिए. हमें तकनीकी लाभों को सभी जगह फैलाना होगा.”

नई दिल्ली में इटली दूतावास के मंत्री काउंसलर ऑरोरा रूसी ने कहा, “इटली इस समिट के भारत में आयोजन का स्वागत करता है. हम भारत के साथ कई मूल्यों को साझा करते हैं, जिसमें मानवता का केंद्र में होना शामिल है.”

ग्रीक डिप्लोमैट एलेक्जेंड्रोस बौडौरिस ने कहा, “मुझे प्रधानमंत्री मोदी की बातें बहुत दिलचस्प लगीं. एआई के प्रभाव पर चर्चा केवल कार्रवाई के लिए नहीं, बल्कि मानवता पर इसके प्रभाव के लिए भी महत्वपूर्ण है. भारत में अपने समय के दौरान, मैंने देखा है कि यह एक बहुत ही मानवता-केन्द्रित सभ्यता है.”

Leave a Comment