वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी से मुलाकात, पोते विनायक की राजनीति में एंट्री पर चर्चा

नई दिल्ली, 10 मार्च: राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और उनका परिवार सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिले. इस मुलाकात में राजे के परिवार के अन्य सदस्य भी शामिल थे. इस बैठक के बाद राजनीतिक हलचलों का दौर शुरू हो गया है.

हालांकि, पीएम मोदी के साथ वसुंधरा राजे और उनके परिवार की यह मुलाकात शिष्टाचार के तहत मानी जा रही है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसके बारे में चर्चाएं तेज हो गई हैं. इस मुलाकात के फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.

वसुंधरा राजे के पोते विनायक प्रताप सिंह 2023 के विधानसभा चुनाव में चर्चा का विषय बने थे. उन्होंने इस साल पहली बार मतदान किया और अपनी दादी के चुनावी कैंपेन में भी सक्रिय रूप से भाग लिया.

विनायक प्रताप सिंह अपनी फिटनेस के लिए जाने जाते हैं और इसके लिए एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं. मुलाकात के दौरान, प्रधानमंत्री मोदी विनायक से खास बातचीत करते नजर आए.

यह माना जा रहा है कि विनायक अपनी दादी वसुंधरा राजे की राजनीतिक विरासत को आगे बढ़ा सकते हैं. चर्चा है कि वे जल्द ही राजनीति में कदम रख सकते हैं.

विनायक प्रताप सिंह फिटनेस के प्रति सजग हैं; वे जिमिंग के साथ-साथ ओपन एक्सरसाइज पर भी ध्यान देते हैं. वर्तमान में, वे दिल्ली से कानून की पढ़ाई कर रहे हैं.

Leave a Comment