पवन सिंह का नया गाना करब ना गुलामी हुआ रिलीज

मुंबई, 13 मार्च: भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह अपने गानों और निजी जिंदगी के लिए सोशल मीडिया पर हमेशा चर्चा में रहते हैं. हाल ही में उनके होली सॉन्ग को भरपूर प्यार मिला और अब उन्होंने रोमांटिक गानों से फैंस का दिल जीत लिया है. उनका नया गाना “करब ना गुलामी” सोशल मीडिया पर रिलीज हो चुका है, जिसमें पवन सिंह सख्त पति का किरदार निभा रहे हैं.

इस गाने में पवन सिंह अपनी पत्नी को सख्त हिदायत दे रहे हैं कि वह एक मेहर है, तो मेहर ही बनकर रहें और उनकी बात मानें. हालांकि, उनकी पत्नी संजना सिंह का कहना है कि उन्हें नई साड़ी और मेकअप के प्रोडक्ट्स की शॉपिंग करनी है. वह एक सीधे-साधे पति की तरह, जो वह कह रही हैं, कर दें क्योंकि वह अपने घर से मोटा दहेज लेकर आई हैं.

गाने में पति-पत्नी के बीच की मीठी नोकझोंक देखने को मिल रही है. “करब ना गुलामी” गाने को पवन सिंह और शिल्पी सिंह ने अपनी आवाज दी है, जबकि लिरिक्स शुभम सिग्रीवाल ने लिखे हैं. संगीत सरगम आकाश ने दिया है. दर्शकों को गाने में पवन सिंह का पुराना मस्तीभरा अंदाज देखने को मिल रहा है, और उन्होंने गाने को सुपरहिट घोषित कर दिया है.

इससे पहले पवन का ‘सतरंगी सलरवा’ रिलीज हुआ, जिसमें उन्होंने अभिनेता महिमा सिंह के साथ होली के रंगों में रोमांस किया. गाने को रिलीज हुए महज दो हफ्ते हुए हैं और इसे 2 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

बता दें कि पवन सिंह भोजपुरी सिनेमा के अलावा राजनीति में भी सक्रिय हैं. पिछले साल उन्होंने भाजपा ज्वाइन की थी और पार्टी के कार्यकर्ता की तरह काम करने का ऐलान किया था. खबरें आई थीं कि वह बिहार से चुनाव लड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें टिकट नहीं मिला.

Leave a Comment