इजरायली संसद में पीएम मोदी का भव्य स्वागत, गूंजे मोदी-मोदी के नारे

यरूशलम, 25 फरवरी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत में इजरायली सांसदों में अद्भुत उत्साह देखने को मिला. जैसे ही पीएम मोदी संसद में पहुंचे, सांसदों ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया. इसके बाद संसद मोदीमय हो गई और मोदी-मोदी के नारों से गूंज उठी.

स्पीकर आमिर ओहाना ने पीएम मोदी को दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र का प्रतिनिधि बताते हुए उन्हें महान नेता कहा. उन्होंने कहा, “नेसेट में आपका स्वागत है.”

एक दिलचस्प पल में, नेसेट के एंट्रेंस से गुजरते समय, नेतन्याहू को पीएम मोदी के साथ इजरायल के राजनीतिक माहौल पर मजाक करते हुए सुना गया. उन्होंने भारत की “डेढ़ अरब लोगों के लिए 30 पार्टियां और इजरायल की 10 मिलियन के लिए 13 पार्टियां” की तुलना की. उन्होंने कहा, “आप हमारी समस्या देख रहे हैं? आप बेहतर स्थिति में हैं.” इस पर पीएम मोदी हंसते हुए नजर आए.

इसके बाद, भारतीय प्रधानमंत्री नेसेट की ऑफिशियल गेस्टबुक पर साइन करने के लिए चागल हॉल में रुके. वहां, नेतन्याहू और मोदी ने इजराइली और भारतीय झंडे लहराते हुए उत्साही बच्चों के एक समूह का अभिवादन किया. इसके बाद दोनों नेता नेसेट स्पीकर आमिर ओहाना के कार्यालय पहुंचे.

बाद में, नेसेट में पीएम मोदी को महान नेता बताया गया. बता दें कि पीएम मोदी, नेतन्याहू के निमंत्रण पर, दो दिवसीय दौरे पर इजरायल पहुंचे हैं. तय कार्यक्रम के अनुसार, दोनों के बीच एक छोटी सी मुलाकात हुई.

गुरुवार सुबह, दोनों ‘याद वाशेम होलोकॉस्ट मेमोरियल सेंटर’ जाएंगे. आमतौर पर इजरायल आने वाले राष्ट्राध्यक्ष यहां जाते हैं. इजरायली पीएमओ के अनुसार, सुबह 11 बजे, वे किंग डेविड होटल में एक बड़ी बैठक करेंगे. इसके बाद, दोनों के समक्ष पहले से तैयार समझौते का आदान-प्रदान किया जाएगा और मीडिया के सामने संयुक्त बयान जारी किया जाएगा.

यह पीएम मोदी की पिछले 9 वर्षों में दूसरी इजरायल यात्रा है. इससे पहले, वे जुलाई 2017 में यहां आए थे.

Leave a Comment