समीरा रेड्डी का एलपीजी सिलेंडर के साथ मजेदार वीडियो

मुंबई, 14 मार्च: इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध का असर भारत में भी महसूस किया जा रहा है. घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि के कारण लोग अब 28 दिन में केवल एक सिलेंडर की बुकिंग कर पा रहे हैं.

इस स्थिति में, कई जगहों पर लोगों को घरेलू सिलेंडर के लिए लंबी लाइनों में लगना पड़ रहा है. इसी बीच, अभिनेत्री समीरा रेड्डी ने एक ऐसा वीडियो साझा किया है, जिसमें सिलेंडर को वीआईपी गेस्ट की तरह ट्रीट किया जा रहा है.

इस वीडियो में, एलपीजी सिलेंडर का स्वागत रेड कार्पेट पर किया जा रहा है और उसे ताज भी पहनाया गया है. समीरा सिलेंडर की आवभगत में चाय पेश करती हैं और गुलाब से उसका स्वागत करती हैं. वीडियो देखकर स्पष्ट है कि वह भी काफी समय से घरेलू सिलेंडर का इंतजार कर रही थीं, और अब जाकर उनके घर एलपीजी का आगमन हुआ है.

अभिनेत्री का यह फनी वीडियो फैंस को भी पसंद आ रहा है. यूजर्स ने एलपीजी का नया फुल फॉर्म भी ईजाद कर लिया है, जो है ‘वेरी इम्पोर्टेंड पेट्रोलियम’. यह मजाकिया अंदाज में बनाया गया वीडियो देश में चल रहे हालात को भी दर्शाता है.

केंद्र सरकार का कहना है कि देश में एलपीजी गैस की कोई किल्लत नहीं है, लेकिन कमर्शियल सिलेंडर के बैन के बाद कई राज्यों में पैनिक की स्थिति उत्पन्न हो गई है. गैस की कीमतों में वृद्धि के कारण लोग गैस एजेंसी के बाहर लंबी लाइनों में खड़े नजर आ रहे हैं. अब 28 दिनों में केवल एक ही घरेलू सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है.

Leave a Comment