प्राइवेट शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे शाहरुख खान, सिंगर सोनू निगम भी शहर में मौजूद

उदयपुर, 25 नवंबर (उदयपुर किरण). बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरुख खान बुधवार को एक प्राइवेट शादी समारोह में शामिल होने के लिए उदयपुर पहुंचे. वह शाम करीब 6 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से डबोक स्थित महाराणा प्रताप एयरपोर्ट पहुंचे.

प्राइवेट शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे शाहरुख खान, सिंगर सोनू निगम भी शहर में मौजूद

एयरपोर्ट पर एक्टर का पारंपरिक राजस्थानी अंदाज में स्वागत किया गया. इस दौरान उनकी एक झलक पाने के लिए बड़ी संख्या में फैंस वहां जमा हो गए.

शाहरुख खान एयरपोर्ट से सीधे द ललित होटल के लिए रवाना हो गए, जहां शादी का कार्यक्रम चल रहा है.

सोनू निगम भी पहुंचे उदयपुर

इससे पहले दोपहर में मशहूर सिंगर सोनू निगम भी उदयपुर पहुंचे थे. मिली जानकारी के मुताबिक, दोनों हस्तियां द ललित में होने वाली इस शाही शादी में शामिल होंगी और परफॉर्मेंस भी दे सकती हैं. हालांकि, सुरक्षा और प्राइवेसी को देखते हुए कोई भी ऑफिशियल जानकारी साझा नहीं की गई है.

प्राइवेट शादी में शामिल होने उदयपुर पहुंचे शाहरुख खान, सिंगर सोनू निगम भी शहर में मौजूद

Leave a Comment