ईद पर जरीन खान का दुख, इजरायल-ईरान युद्ध से प्रभावित

मुंबई, 21 मार्च: सलमान खान की फिल्म ‘वीर’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली जरीन खान भले ही फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस के साथ जुड़ी रहती हैं.

अभिनेत्री जरीन खान ने हाल ही में बताया कि उनकी मां की तबीयत बहुत गंभीर है और वे आईसीयू में भर्ती हैं. ईद के इस खास दिन भी जरीन दुखी हैं. उनका कहना है कि दुनिया में जो कुछ चल रहा है, वह उन्हें अंदर से तोड़ रहा है.

ईद के मौके पर जरीन खान ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा कर अपना दुख व्यक्त किया. उनका मानना है कि विश्व में हो रही घटनाओं से सभी को प्रभावित होना चाहिए. उन्होंने कहा, “ईद मनाने का मन नहीं कर रहा है, लेकिन थोड़ी सी तैयार हुई हूं. मेरा मन अंदर से बहुत दुखी है. मां की तबीयत खराब है और साथ ही विश्व में जो कुछ हो रहा है, वह तोड़ देने वाला है.”

जरीन ने आगे कहा, “लोग कहते हैं कि मुझे फर्क नहीं पड़ना चाहिए, लेकिन क्यों नहीं पड़े? जो मासूम लोग मारे जा रहे हैं, वे हमारे ही लोग हैं. मैं किसी धर्म की बात नहीं कर रही, बल्कि इंसानियत की बात कर रही हूं. वे भले ही हमसे बहुत दूर हैं, लेकिन फर्क पड़ना चाहिए क्योंकि मासूम और बेगुनाह लोग मारे जा रहे हैं.” जरीन खान के वीडियो से स्पष्ट है कि वह इजरायल और ईरान के बीच चल रहे युद्ध से दुखी हैं.

बता दें कि जरीन की मां की तबीयत काफी समय से खराब चल रही है और वे अस्पताल में थीं. हालांकि, वे अब अस्पताल से डिस्चार्ज होकर आ गई हैं, लेकिन स्थिति में सुधार नहीं हुआ है. जरीन ने हाल ही में एक इंटरव्यू में बताया कि जिंदगी उस मोड़ पर है कि टूटने का कोई ऑप्शन नहीं है, क्योंकि मां और छोटी बहन उन्हीं के सहारे हैं. ऐसे में जो भी हो जाए, खुद को संभालना ही होगा.

Leave a Comment