अजय हुड्डा और कविता जोशी की केमिस्ट्री, बालम माकोडे वर्गा में छाई

मुंबई, 13 मार्च: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में अभिनेत्री और डांसर कविता जोशी का एक अलग ही जलवा है. फैंस उन्हें प्यार से ‘देसी क्वीन’ भी कहते हैं. हरियाणवी गानों और फिल्मों के माध्यम से उन्होंने अपनी पहचान बनाई है और सोशल मीडिया पर उनकी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है. हाल ही में, कविता जोशी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नई क्लिप साझा की, जो उनके नए हरियाणवी गाने ‘बालम माकोडे वर्गा’ की शूटिंग से संबंधित है.

इंस्टाग्राम पर साझा की गई वीडियो में ‘बालम माकोडे वर्गा’ गाने की शूटिंग के कुछ खास पल दिखाई दे रहे हैं. क्लिप में देसी सेटअप, हरियाणवी माहौल और कलाकारों का पारंपरिक अंदाज देखने को मिल रहा है. वीडियो में कविता जोशी का लुक भी आकर्षक नजर आ रहा है. गाने की लाइन्स के साथ उनके हाव-भाव और देसी अंदाज इसे और दिलचस्प बनाते हैं. इस गाने में हरियाणवी कलाकार अजय हुड्डा भी नजर आ रहे हैं, जिनकी केमिस्ट्री को दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं.

गाने की बात करें तो, यह गाना टी-सीरीज हरियाणवी नामक यूट्यूब चैनल पर उपलब्ध है. इसमें विनू गौर और सुशीला तखर ने अपनी दमदार आवाज दी है. संगीत विनू गौर ने दिया है, जबकि गीत अजय हुड्डा ने लिखे हैं.

कविता जोशी ने हरियाणवी फिल्म और म्यूजिक इंडस्ट्री में लंबे समय से काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2007 में आई हरियाणवी फिल्म ‘मन्नू धाकड़ मैन’ से की थी. इसके बाद वह कई फिल्मों और म्यूजिक वीडियो में नजर आईं और धीरे-धीरे हरियाणवी दर्शकों के बीच लोकप्रिय हो गईं. उनकी फिल्मों में ‘सोनोटेक’, ‘झलक’, ‘नटखट’, ‘लाड़ साहब’, ‘हम दो भगोड़े’, ‘हद हो गई संजना’, ‘कट्टू कट्टू’, ‘फक्कड़ गोरी’, ‘कुनबा’ जैसी कई फिल्में शामिल हैं.

उन्होंने ‘विकास की बहू’, ‘फजीता’, ‘उलझ पलझ’, ‘निकडू सेनापति’, ‘जोड़ा ठाठ का’, ‘डिअर वर्सेज बियर’, ‘अकड़ 2’, ‘धाकड़ लवर’ और ‘ये कैसा पल दो पल का प्यार’ जैसी फिल्मों में भी काम किया है.

फिल्मों के अलावा, कविता जोशी टेलीविजन पर भी नजर आ चुकी हैं. वह क्राइम आधारित टीवी शो ‘क्राइम पेट्रोल’ में काम कर चुकी हैं.

Leave a Comment