भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का परिवार : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

भाजपा सिर्फ एक पार्टी नही, Prime Minister Narendra Modi  का परिवार : केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल

बीकानेर, 2 नवंबर . केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने Thursday को Bikanerमें कहा कि भाजपा सिर्फ एक पार्टी नहीं, Prime Minister Narendra Modi का परिवार है. भारतीय जनता पार्टी के संभाग मुख्यालय दफ्तर में कांग्रेसी नेता राजकुमार किराडू, प्रेमकुमार व्यास सहित सैकड़ों समर्थकों द्वारा भाजपा ज्वाईन कराने वाले कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने यह बात कही.

उन्होंने कहा कि जब जनप्रतिनिधि चुनाव लड़ता है तब वो किसी भी पार्टी का हो सकता है पर जीतने के बाद वो अपने शहर की जनता का प्रतिनिधि होता है पर मंत्री बीड़ी कल्ला जीतने के बाद कांग्रेस के भी कभी नहीं रहे, उसी का उदहारण है आज वंशवाद से आहत राजकुमार किराडू जैसे सैंकड़ों कार्यकर्ता कांग्रेस छोड़कर भाजपा में आए हैं.

  भगवान महावीर के जयकारों से गूंज उठा उदयपुर का सिटी स्टेशन

वरिष्ठ नेता राजकुमार किराडू के साथ प्रेम व्यास, कन्हैयालाल भाटी, देवानंद चांवरिया, कैलाश पारीक, हरगोपाल पुरोहित, रामचंद्र ओझा, किशन किराडू, सुरेंद्र गहलोत, मूलचंद गहलोत, त्रिलोक नारायण पुरोहित, नवीन विश्नोई, पन्नानाथ, गोपाल ओझा, आशाराम पुरोहित, गिरधर जोशी, वीरेंद्र रंगा, राजू पारीक के साथ सैंकड़ों कार्यकर्ताओ ने भाजपा की सदस्यता ली. इस अवसर पर जिलाध्यक्ष विजय आचार्य, महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित, पश्चिम विधानसभा प्रत्याशी जेठानंद व्यास ने सभी को भाजपा का दुपट्टा पहनाकर सदस्यता दिलवाई. इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री मोहन सुराणा, श्याम चौधरी, नरेश नायक, उपाध्यक्ष हनुमान सिंह चावड़ा, मंत्री मनीष सोनी, सांगीलाल गहलोत, भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल, किशोर आचार्य उपस्थित रहे.

  प्रदेशवासियों को पूरे माह झुलसाएगी तेज गर्मी

/राजीव