भाजपा ने देशभर के श्रमिकों का वंदन किया

भारतीय जनता पार्टी ने अपने एक्स हैंडल पर श्रमिक दिवस पर प्रतीकात्मक चित्र को Prime Minister Narendra Modi के विचारों के साथ साझा किया है.

New Delhi, 01 मई (Udaipur Kiran) . भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने Lok Sabha चुनाव प्रचार के व्यस्ततम समय पर आज सुबह सबसे पहले एक्स हैंडल पर श्रमिक दिवस पर देशभर के श्रमिकों का स्मरण किया. भाजपा ने एक्स हैंडल पर लिखा है,” श्रमेव जयते. श्रमिक दिवस पर देश के सभी श्रमिकों को कोटि-कोटि वंदन."

  विहिप ने हिन्दू शरणार्थियों को नागरिकता देने का किया स्वागत

भारतीय जनता पार्टी ने एक्स हैंडल पर श्रमिक दिवस पर प्रतीकात्मक चित्र को Prime Minister Narendra Modi के विचारों के साथ साझा किया है. भाजपा ने उद्धृत किया है-” गरीबों की सेवा, श्रमिकों का सम्मान और वंचितों का मान हमारी प्राथमिकता है. हमारा प्रयास है कि देश का श्रमिक सशक्त बने और समृद्ध भारत के निर्माण में अपना महत्वपूर्ण योगदान दे-प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी."

  मोदीनॉमिक्स: अनुराग ठाकुर बोले- भारत में एक दशक में मिले 51.40 करोड़ रोजगार

उल्लेखनीय है कि 1889 को दुनिया भर की समाजवादी और श्रमिक पार्टियों के संगठन द्वितीय अंतरराष्ट्रीय ने पेरिस सम्मेलन में मजदूरों के अधिकारों की आवाज बुलंद करने के लिए 01 मई की तारीख घोषित की थी. भारत में श्रमिक दिवस साल 1923 के बाद से मनाया जा रहा है.

(Udaipur Kiran)

  चारधाम यात्रा: गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में पिछले सर्वाधिक तीर्थयात्रियों के रिकॉर्ड टूटे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *