तोरपा में दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति संगठन का विस्तार

मातृशक्ति संगठन का विस्तार

खूंटी, 2 मई (Udaipur Kiran) . महावीर मंदिर तोरपा प्रांगण में Thursday को विश्व हिंदू परिषद द्वारा दुर्गा वाहिनी और मातृशक्ति संगठन का विस्तार किया गया. इसमें सर्वसम्मति से सीमा देवी को मातृ शक्ति प्रमुख और भानुमति देवी को दुर्गा वाहिनी संयोजिका बनाया गया.

मातृशक्ति सह प्रमुख देवंती देवी, रूपा देवी, सत्संग प्रमुख रिंकी देवी, सेवा प्रमुख मंजू देवी, संपर्क प्रमुख संगीता ठाकुर, कार्यक्रम प्रमुख पल्वी किरण और सह संयोजिका आरती देवी, शक्ति प्रमुख रानी देवी, विधि प्रमुख प्रीति कुमारी, संपर्क प्रमुख चांदनी कुमारी के अलावा 23 महिला सदस्यों को चुनाव किया गया. बैठक में विहिप के जिलाध्यक्ष विनोद जयसवाल, उपाध्यक्ष विकास मिश्रा, प्रखंड अध्यक्ष एमपी सिंह, बजरंग दल संयोजक मोहित जयसवाल सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थीं.

  गरिहारा के ग्रामीण करेंगे मतदान, पांकी विधायक के समझाने पर बदला वोट बहिष्कार का निर्णय

(Udaipur Kiran) / अनिल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *