जनता के आशीर्वाद से मोदी तीसरी बार बनेंगे प्रधानमंत्री – ब्रजेश पाठक

ब्रजेश पाठक रेउसा में बूथ बैठक
ब्रजेश पाठक रेउसा में बूथ बैठक
ब्रजेश पाठक रेउसा में बूथ बैठक
ब्रजेश पाठक रेउसा में बूथ बैठक
ब्रजेश पाठक रेउसा में बूथ बैठक

सीतापुर,19 अप्रैल (Udaipur Kiran) . बूथ कार्यकर्ता पार्टी की जान है,भाजपा का मंत्र है ‘बूथ जीता चुनाव जीता’ बूथ कार्यकर्ता मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए प्रत्येक बूथ जीतने की रणनीति पर काम मे जुट जाएं.

यह बात सीतापुर Lok Sabha अंतर्गत सेवता विधानसभा में आयोजित बूथ कार्यकर्ता बैठक में Uttar Pradesh के उपChief Minister बृजेश पाठक ने कही. रेउसा में विधायक ज्ञान तिवारी के आवास परिसर में शाम साढ़े चार बजे के बाद आए उप Chief Minister पाठक ने विधानसभा सेउता के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को जीतने के मंत्र दिए. लगभग 40 मिनट की क्लास में बृजेश पाठक ने बूथ अध्यक्षों को बूथ प्रबंधन की बारीकियां से भी अवगत कराया. उन्होंने चुनाव के समय बूथ अध्यक्षों की कार्यप्रणाली कैसी हो, इस पर भी प्रकाश डाला.

  गर्मी के मौसम में बहु कटान वाली ज्वार दुधारू पशुओं हेतु लाभकारी: डॉ. शशिकांत

उपChief Minister ने Central Governmentव प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के विषय में भी चर्चाएं कर जनता तक दरवाजे-दरवाजे पहुंच कर सरकार की उपलब्धियों को बताने की बात कहकर जोश भरा. उन्होंने कहा कि जनता ने भारतीय जनता पार्टी को विजयी बनाने का मन बना लिया है, बस कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों को अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना है.

सम्मेलन में Lok Sabha सदर के भाजपा प्रत्याशी राजेश वर्मा ने सभी से भाजपा को विजय बनाने की अपील की. उन्होंने अपने द्वारा क्षेत्र में किए गए कार्यों का उल्लेख किया. कार्यक्रम को सेवता विधायक ज्ञान तिवारी ने संबोधित करते हुए कहा कि सीतापुर सीट पर विधानसभा सेउता से भारतीय जनता पार्टी एक लाख से अधिक मतों से जीतेगी, इसके लिए पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता दिन-रात मेहनत कर रहे हैं.

  प्रधानमंत्री के रोड शो से पूर्व कानपुर में होगा सोशल मीडिया वालंटियर सम्मेलन

परिश्रम की पराकाष्ठा करें कार्यकर्ता-जिलाध्यक्ष

सम्मेलन को भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष राजेश शुक्ला ने संबोधित करते हुए कहा कि 2024 का चुनाव भारत को विश्व गुरु बनाने का चुनाव है. Prime Minister Narendra Modi ने भारत माता के लिए जो सपना देखा है उसे पूरा करने का समय है. हम सभी कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारी परिश्रम की पराकाष्ठा कर जनता जनार्दन के माध्यम से ईवीएम मशीन में कमल का बटन इतना ज्यादा दबवा दें कि आने वाली सदियां 2024 के चुनाव में भाजपा की विजय की गाथा गाती दिखाई पड़े. जिला अध्यक्ष ने सभी पार्टी पदाधिकारी से कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक ऐसी पार्टी है जहां कार्यकर्ता जमीन पर कार्य करता है.

  लोकसभा चुनाव में एक दिग्गज नेता को मिला था तगड़ा झटका

कार्यक्रम को जिला प्रभारी नीरज सिंह, Lok Sabha संयोजक अजय गुप्ता, Lok Sabha प्रभारी दिनेश तिवारी, बिसवां विधायक निर्मल वर्मा, जिला उपाध्यक्ष सुधाकर शुक्ला, पूर्व जिला अध्यक्ष राकेशत्रिपाठी ने भी संबोधित किया. इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के बूथ अध्यक्ष पार्टी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रहे.

(Udaipur Kiran) /महेश शर्मा

Leave a Comment